फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: कोयले से भरे ट्रक में जा घुसी सवारियों से भरी बस, एक पैसेंजर की मौत, 23 यात्री घायल

Sat, 10 Feb 2024 12:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Barmer: बाड़मेर से गुजरात जा रही प्राइवेट स्लीपर बस नेशनल हाईवे 68 पर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे से बस में सवार एक पैसेंजर की मौत हो गई और 23 यात्री घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
राजकीय अस्पताल, बाड़मेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना बाड़मेर जिले में कुर्जा फांटे के पास की है। बीती रात हुए इस हादसे की सूचना मिलने पर सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायलों को बाड़मेर के राजकीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस की जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात 11 बजे बाड़मेर से गुजरात की ओर जाने वाली प्राइवेट स्लीपर बस रवाना होने के बाद करीब 15 किलोमीटर दूर कुर्जा फांटे के पास आगे चल रहे कोयले से भरे ट्रक के अंदर घुस गई।

विज्ञापन


अचानक हुए हादसे से बस में अफरा-तफरी मच गई। आसपास व होटलों पर बैठे लोगों ने सवारियों को सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से सवारियों को अस्पताल भेजा गया लेकिन ड्राइवर बस में फंस गया, लोगों ने भारी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला। अस्पताल में इलाज के दौरान एक पैसेंजर टहलाराम (57) पुत्र मोटूराम निवासी महावीर नगर की मौत हो गई और कई महिलाओं सहित 23 लोग घायल हो गए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें