फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अब तक अतिक्रमण की जमीन पर शव दफनाते आ रहे थे, नगर पालिका ने जमीन कब्जे में लेकर लगाया ताला

Tue, 05 Mar 2024 08:37 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग

सार

Deeg: जिले के कामां कस्बे में शव दफनाने के लिए नंदी शाला की जमीन पर पहुंचे लोगों को नगर पालिका ने रोक दिया और मौके पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। दरअसल यह जमीन नगर पालिका के कब्जे की है, जिस पर समाज के लोग शव दफनाते थे। 
विज्ञापन
तहसीलदार के समक्ष समस्या लेकर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीग जिले के कामां थाना इलाके में एक समाज के लोग शव दफनाने के लिए नंदी शाला की जमीन पर पहुंचे। जब नगर पालिका को इस बात का पता लगा तो नगर पालिका ने मौके पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। प्रशासन का कहना है कि वह नगर पालिका की जमीन है, जिसे नंदी शाला को अलॉट कर दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल कामां कस्बे में समाज के लोग अब तक जिस जमीन पर शव दफनाते थे, वह जमीन नगर पालिका की थी। नगर पालिका इस पर अतिक्रमण के मामले को लेकर कोर्ट पहुंची थी। कोर्ट के फैसले के अनुसार 12 जनवरी 2024 को वह जमीन नगर पालिका के सुपुर्द कर दी गई और नगर पालिका ने वह जमीन नंदीशाला को अलॉट कर दी। नगर पालिका ने जमीन पर कब्जा लेते हुए उस पर नगर पालिका का बोर्ड भी लगा दिया।

कल रामजी गेट मोहल्ला निवासी सम्मी का निधन होने के बाद उसके शव को दफनाने के लिए समाज के लोग नंदी शाला की जमीन पर पहुंचे और ताला खोलने की मांग की। जब नगर पालिका प्रशासन को इस बात का पता लगा तो नगर पालिका प्रशासन ने मौके पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए।
विज्ञापन


इसके बाद समाज के लोग तहसीलदार मामराज शर्मा और EO कृपाल सिंह से जाकर मिले। दोनों ही अधिकारियों ने हाईकोर्ट के आदेश पर 12 जनवरी 2024 को नंदी शाला की जमीन से अतिक्रमण हटाए जाने की बात कही। इसके बाद समाज के लोगों ने डीग कलेक्टर श्रुति भारद्वाज से मुलाकात कर गुहार लगाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें