Karoli: नाश्ता करने गए ऑटो चालक की ट्रैक्टर की टक्कर से कुचलकर हुई मौत पर युवक के परिजनों ने बस स्टैंड के समीप सड़क पर धरना देकर सरकार से आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो चालक युवक नाश्ता करने पास की दुकान पर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी, जब वह उसे पकड़ने गया तो ट्रैक्टर चालक उसे कुचलकर भाग खड़ा हुआ। इस दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने बताया कि उसकी चार साल की छोटी बेटी है। परिजनों ने सरकार से बच्ची के लालन-पालन के लिए सरकार से आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग की है।
विज्ञापन
बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन करने से वहां दोनों ओर जाम लग गया। एडीएम राजवीर चौधरी, एसडीएम राम अवतार मीणा, डीएसपी अनुज शुभम ने धरना दे रहे लोगों को समझाइश देकर धरना खुलवाने का प्रयास किया।