फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: नाबालिग को लेकर भागा आरोपी बिहार से गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Sat, 27 Jan 2024 12:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। 
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग लड़की को रामावतार मीना व हंसराज मीना बहला-फुसलाकर भगाकर ले गए हैं। इस पर थानाधिकारी पापड़दा के नेतृत्व में दोनों आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी रामावतार मीना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सायबर सेल दौसा से मिली तकनीकी सहायता से आरोपियों की लोकेशन पता कर आरोपी को बिहार के पूर्णिया जिले से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने इस मामले में बताया कि आरोपी रामावतार मीणा शादी झांसा देकर उसे भगा ले गया था, जहां डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पुलिस द्वारा पड़ताल किए जाने पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें