मेड़ता रोड जंक्शन से खारिया खंगार रेलवे स्टेशन के बीच डबल लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। इसका असर जोधपुर रेल मंडल से चलने वाले 27 ट्रेनों पर पड़ा है। आठ जोड़ी ट्रेनें पूरी तरह से रद्द कर दी गईं हैं, इसमें बाड़मेर हरिद्वार और ऋषिकेश बाड़मेर सहित अन्य ट्रेन शामिल हैं। वहीं 19 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय किया गया है।
27 फरवरी तक जारी रहेगा काम
फुलेरा से राईकाबाग जंक्शन और डेगाना मेड़ता रोड जंक्शन तक रेल दोहरीकरण का कार्य पूरा हो गया है। अब मेड़ता रोड जंक्शन से खारिया खंगार स्टेशन के बीच रेल लाइन दोहरीकरण कार्य शुरू किया गया है। यह काम 14 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा।
यह ट्रेनें की गईं हैं रद्द
- 14813 जोधपुर भोपाल एक्सप्रेस 25 फरवरी तक
- 14814 भोपाल जोधपुर एक्सप्रेस 26 फरवरी तक
- 14888 बाड़मेर ऋषिकेश 25 फरवरी तक
- 14887 ऋषिकेश बाड़मेर एक्सप्रेस 25 फरवरी तक
- 14 823 जोधपुर रेवाड़ी एक्सप्रेस 26 फरवरी तक
- 22737 सिकंदराबाद हिसार सुपरफास्ट 22 फरवरी तक
- 22738 हिसार सिकंदराबाद सुपरफास्ट 25 फरवरी तक