फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: 70 की उम्र में महिला से दरिंदगी, 35 साल के युवक ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

Sat, 17 Sep 2022 07:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Rajasthan News: 70 साल की बुजुर्ग महिला अपने पोते के साथ घर में अकेली थी। उसका पति गाय-भैंसों को चराने के लिए बाहर गया था। इस दौरान 35 साल का युवक घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक की दरिंदगी के कारण महिला की हालत गंभीर हो गई। जयपुर में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दौसा में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले में 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बसवा थाना इलाके के एक गांव में महिला के साथ उसके 32 साल के पड़ोसी युवक ने दरिंदगी की। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।   

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला दौसा के बसवा थाना इलाके का है। शुक्रवार देर शाम 70 साल की बुजुर्ग महिला अपने पोते के साथ घर में अकेली थी। उसका पति गाय-भैंसों को चराने के लिए बाहर गया था। इस दौरान 35 साल का युवक घर में घुस आया और बुजुर्ग महिला को खींचकर रसोई में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक की दरिंदगी के कारण महिला की हालत गंभीर हो गई। आरोपी युवक महिला को छोड़कर मौके से फरार हो गया। 

कुछ देर बाद महिला का पति घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी लगी। इसके बाद उसने पुलिस और खेत में फसल काट रहे बहू-बेटे को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए राजकीय अस्पताल बांदीकुई में भर्ती कराया है। जहां महिला की हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे दौसा रेफर कर दिया। जहां से डॉक्टरों ने महिला को जयपुर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि महिला का प्राइवेट पार्ट जख्मी हो गया है। लगातार हो रही ब्लीडिंग के कारण उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें