फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अनाज के कट्टों की चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार, दस दिन पहले कृषि उपज मंडी में की थी वारदात

Sat, 27 Jan 2024 12:00 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karoli: कोतवाली पुलिस ने कृषि उपज मंडी में दस दिन पहले हुई अनाज के कट्टों की चोरी के आरोप में दो चोरों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामले की जानकारी देते हुए हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि नई कृषि उपज मंडी से बाजरे के 28 कट्टे चोरी करने के आरोप में भंवरसिंह मीना और रामनिवास मीना गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को महेन्द्र कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ अज्ञात चोरों ने नई कृषि उपज मंडी में उनकी दुकानों से अनाज के कुल 28 कट्टों की चोरी की है। इस दौरान चोरों ने वहां लगे सीसीटीवी के तार भी काट दिए। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर थानाधिकारी हेमेंद्र चौधरी के निर्देशन में दो टीम गठित की व संदिग्ध व्यक्तियों की टावर लोकेशन के आधार पर तलाश की। दस दिन की मशक्कत के बाद टावर लोकेशन व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिव कॉलोनी करौली से आरोपी भंवर सिंह मीना व गांव कोटरी गुरदह से रामनिवास उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने दुकानों से बाजरे के कट्टों की चोरी करना कबूल किया है। आरोपियों से माल बरामदगी व अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें