फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, कई दिन से हो रहा था पेट दर्द, जांच में छह महीने की गर्भवती

Thu, 15 Sep 2022 11:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota News: डॉक्टर की जांच में सामने आया कि नाबालिग 6 महीने की गर्भवती है। इसके बाद पिता पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोटा में बच्ची के साथ दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kota News: राजस्थान के कोटा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 14 साल की नाबालिग को उसका परिचित डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता अब छह महीने की गर्भवती भी हो गई है।  पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शहर के उद्योग नगर थाना इलाके का है। इलाके में रहने वाली 14 साल की बच्ची के पेट में कई दिन से पेट दर्द की शिकायत थी। गुरुवार को पिड़िता के पिता उसे दवा दिलाने के लिए डॉक्टर के पास ले गए थे। जांच के बाद डॉक्टर ने पिता से जो कहा वह सुनकर वह हैरान रह गए। 

डॉक्टर की जांच में सामने आया कि नाबालिग 6 महीने की गर्भवती है। इसके बाद पिता पीड़िता को लेकर उद्योगनगर थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें