फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: नीट यूजी के तीसरे दौर की काउंसलिंग 23 सितंबर से होगी शुरू

Sun, 20 Sep 2026 08:43 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में नीट यूजी 2026 के तीसरे दौर की काउंसलिंग 23 सितंबर से शुरू होगी। चॉइस फिलिंग 24 सितंबर से सात अक्तूबर तक होगी, जबकि सांकेतिक और अनंतिम सीट आवंटन क्रमशः नौ और 10 अक्तूबर को जारी होगा।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्यस्तरीय तीसरे दौर की नीट यूजी 2026 ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू हो रही है। इस प्रक्रिया के तहत पंजीकरण, सुरक्षा डिपॉजिट और चॉइस फिलिंग के बाद प्राधिकरण 9 अक्तूबर को सांकेतिक तथा 10 अक्तूबर को अनंतिम सीट आवंटन जारी करेगा।
विज्ञापन


नए अभ्यर्थियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क
तीसरे दौर की काउंसलिंग में पहली बार भाग ले रहे नए अभ्यर्थियों को पंजीकरण फार्म के पार्ट-1 और पार्ट-2 भरने होंगे। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 2,500 रुपये, जबकि एससी और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 1,500 रुपये तय किया गया है।

पहले और दूसरे दौर में पंजीकृत अभ्यर्थियों को दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी। प्राधिकरण 4 अक्तूबर को अनंतिम राज्य वरीयता सूची के साथ रक्षा, पैरामिलिटरी, एनआरआई और दिव्यांग श्रेणी की सूची जारी करेगा।
विज्ञापन


5 अक्तूबर को होगा दस्तावेज सत्यापन
नए अभ्यर्थियों को 5 अक्तूबर को एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर के एकेडमिक ब्लॉक में अपने दस्तावेज का सत्यापन कराना होगा। जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज पहले ही सत्यापित हो चुके हैं, उन्हें दोबारा सत्यापन कराने की जरूरत नहीं होगी। इसके बाद 6 अक्तूबर को अंतिम राज्य वरीयता सूची प्रकाशित की जाएगी।

7 अक्तूबर को अपने आप लॉक होगी चॉइस
काउंसलिंग के लिए 23 सितंबर को सीट मैट्रिक्स जारी होगा। अभ्यर्थी 24 सितंबर से 7 अक्तूबर तक चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। 7 अक्तूबर को रात 11:45 बजे भरी गई चॉइस स्वतः लॉक हो जाएगी। पहले कॉलेज आवंटित करा चुके अभ्यर्थियों को अपग्रेडेशन के लिए नए सिरे से चॉइस भरनी होगी। अपग्रेडेशन नहीं चाहने वाले अभ्यर्थियों को तीसरे दौर में शामिल होने की जरूरत नहीं है।

9 अक्तूबर को सांकेतिक और 10 अक्तूबर को अनंतिम सीट आवंटन जारी होगा। आवंटित अभ्यर्थियों को 11 से 15 अक्तूबर के बीच एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर के एकेडमिक ब्लॉक में मूल दस्तावेज के साथ व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना होगा।

सीट नहीं लेने पर जब्त होगी सुरक्षा राशि
पहले दौर में पंजीकरण कर कॉलेज आवंटित करा चुके अभ्यर्थियों को नई सुरक्षा राशि जमा नहीं करनी होगी। जिन अभ्यर्थियों ने पहले दौर में पंजीकरण के बावजूद सुरक्षा राशि जमा नहीं की थी, वे 24 सितंबर से 7 अक्तूबर के बीच नेट बैंकिंग, आरटीजीएस या ऑनलाइन ट्रांसफर से राशि जमा कर सकेंगे।

सभी आवंटित अभ्यर्थियों को संबंधित कॉलेज की एक वर्ष की ट्यूशन फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। इसमें सुरक्षा राशि को समायोजित किया जाएगा। व्यक्तिगत रिपोर्टिंग के दौरान बैंक से सत्यापित भुगतान रसीद, मूल दस्तावेज और आवश्यक बॉन्ड प्रस्तुत करने होंगे।

तीसरे दौर में नई या अपग्रेड सीट पर प्रवेश नहीं लेने वाले अभ्यर्थी की सुरक्षा राशि जब्त हो जाएगी और वह आगामी काउंसलिंग दौर के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा। वहीं सीट रिटेन या जॉइन करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश की अंतिम तिथि तक सीट से त्यागपत्र नहीं दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें