फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जालौर में पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पता चला तो भाई ने कर ली आत्महत्या

Sun, 05 Sep 2021 09:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस ने बताया कि ऑडियो की जांच करने के लिए लड़की के घर पहुंचे, तो पता चला कि लड़की के भाई ने आत्महत्या कर ली है। इसलिए हम लड़की के बयान नहीं ले सके। बयान के आधार पर ही पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जालौर में सनसनीखेज ऑडियो सामने आया है। मामला सांचौर इलाके का है। ऑडियो में 14 साल की बच्ची ने कथित तौर पर अपने पिता की काली करतूत के बारे में अपनी बुआ को बता रही है। उसने बताया कि किसी काम के बहाने उसका पिता उसे गाड़ी में कहीं लेकर जाता है और उसके साथ दुष्कर्म करता है। ऑडियो के सामने आने पर आहत बच्ची के भाई ने शनिवार को नहर में कूदकर सुसाइड कर ली। लड़की का पिता फरार है। शनिवार को 32 मिनट का ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची का बयान दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कथित ऑडियो क्लिप में लड़की अपनी बुआ से कहती है कि एक बार उसके पिता उसे मोबाइल फोन खरीदने के बहाने अपनी कार में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। बातचीत से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कथित घटना कब हुई। वह यह भी कहती हुई सुनाई दे रही है कि उसकी मां ने उस दिन उसके पिता से अपने भाई को साथ ले जाने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। 

लड़की को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि पिता सोते समय भी बेटी के पलंग के आसपास आकर उसके साथ अश्लील हरकतें तक करता है। बच्ची का दावा है कि उनके पिता ने न तो उसे अकेले घर से बाहर जाने दिया और न ही परिवार में किसी से बात करने दिया।  कथित क्लिप में वह बुआ को यह भी बताती है कि उसकी मां ने उसे डांटा था, जब उसने अपने पिता के व्यवहार का विरोध किया था।
विज्ञापन


सांचौर के थानाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि ऑडियो की जांच करने के लिए लड़की के घर पहुंचे, तो पता चला कि लड़की के भाई ने आत्महत्या कर ली है। इसलिए हम लड़की के बयान नहीं ले सके, लेकिन एक-दो दिन के बाद लड़की के बयान लिए जाएंगे। लड़की के बयान के आधार पर पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें