फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के विवादास्पद बयान से सियासत गरमाई

Mon, 17 Feb 2014 06:16 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के जनजाति विकास मंत्री नंदलाल मीणा ब्राह्मण-बनियों के खिलाफ दिए गए विवादित बयान के कारण फंसते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


जनसुनवाई के दौरान मीणा ने बयान दिया था कि बनिये और ब्राह्मणों ने मीणाओं को उपेक्षित रखा। उनके बयान का ब्राह्मण महासभा ने विरोध किया तथा मीणा का पुतला जलाने की तैयरी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हुआ यूं कि मीणा समाज के जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों द्वारा सीसी सड़क निर्माण की मांग करने पर मीणा ने नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि समाज की अनपढ़ लड़कियों को पढ़ाने और उनके लिए छात्रावास निर्माण की बात तो करते नहीं। उन बनिया-ब्राह्मणों की भाषा बोल रहे हैं, जिन्होंने तुम्हें उपेक्षित रखा।
विज्ञापन


उनकी कार चलाने के लिए सड़क निर्माण की मांग कर रहे हो। बनिया-ब्राह्मणों ने मीणाओं को पढ़ाया नहीं, सुविधाओं से वंचित रखा। इसलिए वे आदिवासी रह गए।

उनके इस बयान के बाद से विरोध शुरू हो गया है। राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा ने मीणा के बयान की निंदा की है।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने कहा कि पिछड़ेपन के लिए किसी दूसरी जाति को दोष देना गलत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें