फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पत्नी को दिलाया महंगा iPhone, फिर किस्त चुकाने के लिए बना चोर; सात लाख की चोरी में पति गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 03:44 PM IST
पाली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

Rajasthan News: पाली में पत्नी की महंगी फरमाइशें और आईफोन की किस्तें भरने के दबाव में युवक चोर बन गया। आरोपी ने बंद घर से सात लाख रुपए के गहने, कपड़े और होम थिएटर चोरी कर लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरा सामान बरामद कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
सात लाख की चोरी में पति गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी की महंगी फरमाइशें और आईफोन की किस्तें भरने के दबाव में एक युवक चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


औद्योगिक थाना प्रभारी निरमा विश्नोई ने बताया कि सर्वोदय नगर निवासी अरविंद कुमार पुत्र पूनाराम ने 5 मई को चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि चार मई की सुबह वह परिवार के साथ किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोर उनके घर में घुसा और करीब सात लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के गहने, नए कपड़े और होम थिएटर चोरी कर ले गया।

अगले दिन घर का सामान बिखरा मिला
अगले दिन परिवार के लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस महावीर नामक युवक तक पहुंची, जो शिवाजी नगर में किराये के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन


पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की
पुलिस ने संदेह के आधार पर महावीर (20) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

किस्त में खरीदा आईफोन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी। पत्नी लंबे समय से आईफोन लेने की जिद कर रही थी। करीब छह महीने पहले उसने पत्नी को 65 हजार रुपए का आईफोन किस्तों पर खरीदकर दिया था। मोबाइल की हर महीने लगभग सात हजार रुपए की किस्त भरनी पड़ रही थी। शुरुआती कुछ महीनों तक उसने किस्त जमा करवाई, लेकिन बाद में आर्थिक तंगी बढ़ने लगी।

ये भी पढ़ें-  कोटा में एक और प्रसूता ने गंवाई जान: अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद हुई मौत, दो महिलाओं की किडनी फेल
विज्ञापन


पैसों की कमी के कारण चोरी की योजना बनाई
आरोपी ने पुलिस को बताया कि पैसों की कमी के कारण उसने चोरी की योजना बनाई। पत्नी को नए कपड़े और होम थिएटर का भी शौक था, इसलिए वह घर से गहनों के साथ कपड़े और होम थिएटर भी चोरी कर ले गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े और होम थिएटर सहित पूरा सामान बरामद कर लिया है। मेडिकल जांच के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें