फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान लेक्चरर भर्ती परीक्षा 2025: सात विषयों की उत्तर कुंजी जारी, 19 जून तक कर सकेंगे आपत्ति

Tue, 16 Jun 2026 01:32 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर-कोच परीक्षा-2025 की सात विषयों की मॉडल उत्तर कुंजियां जारी कर दी हैं। अभ्यर्थी 17 से 19 जून 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा लेक्चरर एंड कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के अंतर्गत जनरल अवेयरनेस एंड जनरल साइंस (ग्रुप-बी), पॉलिटिकल साइंस, ज्योग्राफी, बायोलॉजी, संस्कृत, फिजिक्स एवं मैथेमेटिक्स की मॉडल उत्तर कुंजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


सात विषयों की मॉडल उत्तर कुंजी जारी
आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि कुल सात विषयों की मॉडल उत्तर कुंजियां जारी की गई हैं। इन पर अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

17 से 19 जून तक दर्ज होंगी आपत्तियां
यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति है तो वह निर्धारित शुल्क के साथ 17 से 19 जून 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके बाद लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


केवल प्रमाणिक पुस्तकों के आधार पर ही मान्य होगी आपत्ति
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल मॉडल प्रश्न पत्र के क्रम के अनुसार ही दर्ज की जाएंगी। साथ ही आपत्ति केवल मान्य पुस्तकों के प्रमाण के साथ स्वीकार की जाएगी। बिना प्रमाण के आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

केवल अभ्यर्थियों को ही मिलेगा आपत्ति का अधिकार
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं अभ्यर्थियों की आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी जो परीक्षा में शामिल हुए हैं। किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति शुल्क 100 रुपये (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। भुगतान ई-मित्र कियोस्क या ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के जरिए किया जा सकता है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के कोटा दौरे से पहले गरमाई सियासत: सरकार पर भड़के पूर्व सीएम गहलोत; बोले- भाजपा पूरी तरह बौखला गई
विज्ञापन


तकनीकी सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी
यदि किसी अभ्यर्थी को आपत्ति दर्ज करने में तकनीकी समस्या आती है तो वे recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल या 9352323625 एवं 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें