फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बिजयनगर ब्लैकमेल कांड के विरोध में केकड़ी के अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार, कार्रवाई की मांग

Mon, 24 Feb 2025 07:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

बिजयनगर ब्लैकमेल कांड के विरोध में केकड़ी में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजयनगर में बहुचर्चित ब्लैकमेल कांड के विरोध में सोमवार को केकड़ी के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए उपखंड अधिकारी सुभाषचंद्र हेमानी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशन केकड़ी के वरिष्ठ अधिवक्ता एसएन हावा ने बताया कि बिजयनगर में छात्राओं के साथ रेप-ब्लैकमेल जैसे घिनौने कृत्य से आमजन में आक्रोश है।

विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने भी सोमवार को पूर्ण रूप से न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया है तथा आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करते हुए कानून के अनुरूप सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि इस तरह की घटनाओं को रोकना बेहद जरूरी है, ताकि महिला सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बार उपाध्यक्ष शिवप्रसाद पाराशर, महासचिव मुकेश शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता एसएन हावा, सलीम गौरी, परवेज नकवी, शिवप्रकाश चौधरी, रामप्रसाद कुमावत, सुरेन्द्र सिंह पंवार, इमदाद अली, सुरेन्द्र सिंह पंवार, सांवरलाल चौधरी, धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, सीताराम कुमावत, भावेश जैन, राकेश गुर्जर, मनोज धातरवाल, विशाल राजपुरोहित, सुरेन्द्र सिंह कान्दलोत, सुरेन्द्र सिंह धन्नावत, रहीम गौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला बचाओ आन्दोलन को विहिप ने दिया समर्थन
केकड़ी जिला बचाओ आन्दोलन के तहत अधिवक्ता का कोर्ट परिसर में गत दो जनवरी से लगातार धरना प्रदर्शन जारी है। सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पहुंचकर जिला बचाओ आन्दोलन को अपना समर्थन दिया तथा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को लिखित पत्र देकर आश्वस्त किया कि आन्दोलन में तन, मन, धन के साथ सहयोग देंगे तथा जब भी जरूरत होगी, विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य उपस्थित होकर आन्दोलन को अपने मुकाम तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश विजयवर्गीय ने कहा कि केकड़ी जैसे बड़े और सक्षम क्षेत्र को जिला विहीन करना सरकार का गलत और अविवेक पूर्ण फैसला है। जिला हटने से केकडी की जनता को काफी नुकसान हुआ है तथा क्षेत्र के विकास की रफ्तार कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि जिला हटने के परिणामस्वरूप केकडी का विकास पचास साल पीछे चला जाएगा और इसका सीधा नुकसान केकडी की जनता को होगा। उन्होंने कहा कि जनता के हितों और भावनाओं को देखते हुए सरकार को अतिशीघ्र केकडी को फिर से जिले का दर्जा देना चाहिए।

इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के पृथ्वीराज जीनगर, राजेन्द्र फतेहपुरिया, सीताराम साहू, ऋषिराज चौधरी अनुराग शर्मा, रामावतार चौधरी, दीपक जैन, अजय शर्मा, सूरज गहलोत, जगदीश प्रसाद शर्मा सहित बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता एस एन हावा, दशरथ सिंह कान्दलोत, सलीम गौरी, रविशंकर पंवार, मुकेश शर्मा, मुरलीधर शर्मा, रोडूमल सोलंकी, विजेन्द्र पाराशर, अशोक पालीवाल, शिवराज गुर्जर, शैलेन्द्र सिंह देवडा, भावेश जैन, रोहिन्द्र मेवाडा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें