देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। आमजन लू के थपेड़ों से परेशान हैं। ऐसे में आप कहीं घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो हम आपको राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू के बारे में बता रहे हैं। माउंट आबू को 'राजस्थान का कश्मीर' कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, जलवायु, हरी-भरी पहाड़ियां, झीलें और धार्मिक स्थल के कारण हर साल लाखों सैलानी खिंचे चले आते हैं।