फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौत के मामले में अधीक्षक डॉ. दुलारा पर गाज

Wed, 16 Dec 2020 11:56 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
विज्ञापन
कोटा के अस्पताल में भर्ती बच्चे - फोटो : pti
विज्ञापन

राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने कोटा के जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक पद से डॉक्टर एससी दुलारा को हटा दिया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने चार सदस्यीय समिति की ओर से रिपोर्ट सौंपने के बाद यह फैसला लिया है। बता दें कि समिति ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को रिपोर्ट सौंपी थी।

विज्ञापन


 

बता दें कि 9 और 10 दिसंबर के बीच कोटा के इस अस्पताल में नौ नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी। इसके बाद दो दिन तक विपक्षी पार्टी भाजपा लगातार राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरने लगी। वहीं चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बच्चों की मौत के मामलों की जांच के लिए चिकित्सा शिक्षा आयुक्त के नेतृत्व में चार सदस्यों की कमिटी कोटा भेजी थी। बता दें कि पिछले साल इसी अस्पताल में 35 दिन में 107 बच्चों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें