फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री बोले- सभी जिलों के आयुर्वेद अस्पतालों में खुलेंगे कोविड केयर सेंटर

Tue, 15 Dec 2020 06:33 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने सभी जिलों के आयुर्वेद अस्पतालों में कोविड केयर सेंटर खोलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में विशेषज्ञ उन मरीजों की देखभाल की जाएगी, जो होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक और यूनानी दवा पद्धति से ठीक होंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने यह बात आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग की सलाहकार समितियों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य भवन में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में मेडिकल टूरिज्म की अपार संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। अब तक राज्य में करीब 20 स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां काफी ज्यादा पर्यटक आते हैं। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत योग केंद्र खोले जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि कोरोना काल के दौरान पूरी दुनिया ने आयुष पद्धति पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का इलाज अब तक कोई भी चिकित्सा पद्धति नहीं खोज पाई है। सिर्फ आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से ही सकारात्मक परिणाम मिले हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रचार एवं प्रसार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। साथ ही, इन चिकित्सा पद्धतियों की बेहतरी के लिए लगातार काम किया जा रहा है। बता दें कि बैठक के दौरान आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा पद्धति के विकास और दिशा-निर्देशों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रघु शर्मा आयुर्वेद मंत्री भी हैं। ऐसे में उन्होंने अधिकारियों को राज्य में 17 जगह बॉटैनिकल गार्डन विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही, इन्हें पीपीपी मॉडल पर बनवाने की बात भी कही। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि ये बॉटैनिकल गार्डन किसानों की मदद से विकसित किए जाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे सभी आयुष अस्पतालों में 10 तरह के औषधीय पौधे जरूर लगवाएं, जिनमें गुग्गल, तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा, अर्जुन आदि पौधे शामिल हों। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें