फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नेहरू की वजह से हो रही रेप की घटनाएं, तोड़ देनी चाहिए इनकी मूर्तियां'

Wed, 25 May 2016 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू को सेक्स का अड्डा बताकर खासी चर्चा बटोर चुके राजस्‍थान के भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने एक बार फिर ऐसा बयान दे दिया है जो उनके साथ ही उनकी पार्टी के लिए भी गले की हड्डी बन सकता है। 
विज्ञापन


अलवर जिले के रामगढ़ से विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने एक कार्यक्रम के दौरान बयान दिया कि देश में बलात्कार की जितनी घटनाएं हो रही हैं उन सबके पीछे नेहरू गांधी परिवार ही दोषी है। नेहरू-गांधी परिवार में संस्कारों की कमी के कारण ही देश में भ्रष्टाचार और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं। 

आहूजा यहीं नहीं रुके कहा- इनके परिवार की विजयलक्ष्मी पंडित एक मुसलमान से शादी करने पर अड़ी थी लेकिन महात्मा गांधी के मना करने पर वह रुक गई। भाजपा के बड़बोले विधायक ने दावा किया अगर देश में नेहरू गांधी परिवार की सभी मूर्तियों को तोड़ दिया जाए तो अपराध अपने आप कम हो जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मोदी को बताया दिव्य पुरुष, खत्म कर देंगे सारी समस्याएं

जिस तरह इराक में सद्दाम हुसैन की मूर्तियां तोड़ी गईं थी उसी तरह इनकी मूर्तियां भी तोड़ी जानी चाहिएं। मोदी की तारीफ करते हुए कहा वह एक ‌दिव्य पुरुष हैं जो इस देश की सारी समस्याएं खत्म कर देंगे। 

वहीं जेएनयू पर दिए अपने विवादित बयान को भी ज्ञानदेव ने सही ठहराते हुए कहा कि जेएनयू को सेक्स का अड्डा कहने की मेरी बात सच साबित हो रही है। 

वहां रोज इलेक्ट्रॉनिक मशीन से दस हजार कंडोम गिने जा रहे हैं। कोई भी वहां जाकर उन्हें गिन सकता है। बता दें कि जेएनयू में देश विरोधी नारों पर चल रही देश व्यापी बहस के दौरान भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने दावा किया था कि जेएनयू सेक्स का अड्डा बनकर रह गया है इसे बंद कर देना चाहिए। यहां से निकलने वाले कूड़े में रोज तीन हजार कंडोम और शराब की बोतलें बरामद होती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें