फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: PM की लिखी किताब एग्जाम वॉरियर्स का राज्यपाल ने किया लोकार्पण, पुस्तक में हैं परीक्षा देने के टिप्स

Wed, 18 Jan 2023 04:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लिखी गई पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स‘ के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण का बुधवार को राजभवन में लोकार्पण किया। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) ने इस पुस्तक का भारत भर में उपयोग सुनिश्चित करने के लिए इसका विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया है।
विज्ञापन
राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लिखी पुस्तक का किया लोकार्पण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी की लिखी गई पुस्तक 'एग्जाम वॉरियर्स' के लोकार्पण के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि स्टूडेंट्स के लिए ही नहीं यह पुस्तक शिक्षकों और पैरेंट्स के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने  मूल रूप से परीक्षा के दौरान बच्चों में होने वाले तनाव के बारे में यह किताब लिखी है। लेकिन इसमें जीवन प्रबन्धन पर भी खास जानकारियां दी गई हैं।

विज्ञापन


योगासन और हंसते-मुस्कुराते परीक्षा देने के कई टिप्स
राज्यपाल मिश्र ने बताया कि पुस्तक में स्टूडेंट्स की मदद के लिए योग के कई आसनों के साथ ही परीक्षा को उत्सव, उमंग और उल्लास से देने, परीक्षा पर हंसते हुए जाने और मुस्कराते हुए आने, वर्तमान में रहने, खेलों से जीवन सँवारने पर भी महत्वपूर्व टिप्स दिए गए हैं। पुस्तक में शिक्षकों को पत्र लिखने के साथ ही ज्ञान को स्थायी सम्पदा बताते जीवन भर सीखने का आह्वान किया गया है।

पीएम मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' संवाद के मकसद से इसे लिखा 
एनबीटी के निदेशक युवराज मलिक ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने असमी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू आदि भारतीय भाषाओं में इस पुस्तक के संस्करण प्रकाशित किए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' संवाद प्रयोजन से इसे लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें