फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: यूक्रेन से भारत लौटे विद्यार्थियों को लेकर राजस्थान सरकार ने किया बड़ा फैसला, करेगी भुगतान

Sat, 29 Oct 2022 10:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गहलोत सरकार यूक्रेन से भारत लौटे राजस्थानी बच्चों की हवाई यात्रा का खर्च सरकार उठाएगी। सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को इस प्रस्ताव को सहमति दे दी है। 
विज्ञापन
अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे से चल रहा रूस-यूक्रेन युद्ध अभी भी जारी है। दोनों देशों के बीच हो रहे युद्ध का असर पूरे विश्व पर पड़ रहा है। इसी तरह इस जंग का असर देश के उन बच्चों पर भी पड़ा जो यूक्रेन में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। उन्हें यूक्रेन छोड़कर देश वापस आना पड़ा, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह बंद हो गई। 

विज्ञापन


इस कारण यह बच्चे और उनके परिजन आज भी परेशान है। इसकी राजस्थान की गहलोत सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। यूक्रेन से भारत लौटे राजस्थानी बच्चों की हवाई यात्रा का खर्च सरकार उठाएगी। सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को इस प्रस्ताव को सहमति दे दी है। 

प्रस्ताव के अनुसार एक से 14 फवरी 2022 तक खुद के खर्चे पर यूक्रेन से भारत लौटने वाले राजस्थान के छात्र-छात्राओं के हवाई सफर के किराए का पुनर्भरण किया जाएगा। वित्त विभाग इसके लिए पहले ही 50 लाख रुपये मंजूर कर चुका है। अब सीएम ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति जता दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें