फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पूरे दिसंबर कई जिलों में रहेगा नाइट कर्फ्यू, सरकार ने दिए आदेश

Mon, 30 Nov 2020 01:23 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
नाइट कर्फ्यू.... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान सरकार ने कोरोना के प्रसार पर नियंत्रण के लिए एक से 31 वें दिसंबर तक कोटा, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक, सीकर और गंगानगर के दूर मुख्यालय शहरों की शहरी सीमा के भीतर रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

राजस्थान सरकार के अनुसार 31 दिसंबर 2020 तक नियंत्रण क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू रहेगा। केवल जरूरी सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी। साथ ही गठित निगरानी टीमों द्वारा घर-घर जाकर गहन निगरानी की जाएगी। 


सरकार ने नोटिस जारी कर साफ किया है स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 दिसंबर तक पूरी तरह बंद रहेंगे। साथ ही सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स और इसी तरह की भीड़ भाड़ वाली जगह बंद रहेंगी। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्य और बड़े प्रोग्राम की  31 दिसंबर तक कोई  अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें