फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: नाबालिग लड़की को छेड़ने के आरोप में युवक को जबरन खिलाया मानव मल

Sun, 29 Nov 2020 02:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, धौलपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राजस्थान के धौलपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक को पीटा गया और उसे मानव मल खाने के लिए मजबूर किया गया। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में युवक को पीटे जाने और मल खिलाया जाना दिख रहा है।

विज्ञापन

 
बसेरी पुलिस थाने के एसएचओ बाने सिंह ने कहा कि घटना बृहस्पतिवार रात की है। युवक पर एक घर में एक लड़की से छेड़छाड़ किए जाने का आरोप है। लड़की के परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा।

साथ ही उसे मानव मल भी खाने के लिए मजबूर किया गया। नाबालिग से छेड़छाड़ और युवक को पीटे जाने के संबंध में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। छेड़छाड़ मामले में युवक को गिरफ्तार किया गया जबकि पिटाई मामले में सात अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें