फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: झुंझुनूं में विदेश से आया सोना पकड़ा, बेचने के लिए रूम किराए पर लिया, 25 लाख कैश बरामद

Mon, 05 Feb 2024 04:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

झुंझुनूं की जिला स्पेशल टीम ने सोने के खरीद-फरोख्त करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 400 ग्राम सोने के बिस्कुट और साढ़े पच्चीस लाख रुपये कैश जब्त किए हैं। सोना विदेश से लाया गया था। बाजार में सोने की कीमत 25 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन
देवेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर इंदिरा नगर से चार आरोपियों को पुलिस ने अवैध सोना तथा 25 लाख से अधिक की नकद राशि सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन


झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि झुंझुनूं स्पेशल टीम व कोतवाली पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इंदिरा नगर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कपिल निवासी रामगढ़ सेठान, विनोद कुमार निवासी फतेहपुर, राहुल निवासी दादिया और सुमेर सिंह निवासी बलारा, इन चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि कपिल पुत्र श्रवण कुमार जो विदेश की यात्रा करके आया है। वहां से वह अवैध तरीके से सोना लेकर आया था l वह जिसको बेचने के लिए झुंझुनूं इंदिरा नगर में एक व्यक्ति के मकान पर आया हुआ थाl पुलिस ने जब पूछताछ की तो सोने व नकदी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसलिए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके कब्जे से 400 ग्राम सोना 25 लाख 50 हजार रुपये जब्त कर लिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कस्टम विभाग और ईडी को भी सूचना दे दी हैl

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें