राजस्थान के नागौर जिले के एक गांव में अनूसूचित जाति की एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मामले में उसी गांव के तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।
मकराना थाना प्रभारी रोशनलाल ने बताया कि 24 मई को क्षेत्र निवासी एक विवाहिता अपनी बहन के साथ दैनिक क्रिया के लिए गई थी। आरोप है कि तभी देवकरन गुर्जर और उसके दो साथियों ने विवाहिता को जान से मारने की धमकी देकर ट्रैक्टर से एक सुनसान जगह ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि मामले में पीड़िता ने रविवार को तहरीर दी, जिसके आधार पर देवकरन समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।