फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: राजस्थान में तालाब में नहाने उतरे चार बच्चों की पानी में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में गई जान

Thu, 05 Aug 2021 08:01 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

  • तालाब में एक-दूसरे को बचाने के फेर में चारों बच्चों की पानी में डूबने से हुई मौत
  • पुलिस बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपें
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पाली जिले के रास थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक तालाब में नहाने उतरे दो सगे भाईयों सहित चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रास गांव में बने तालाब में दो सगे भाईयों सहित चार बच्चे नहाने के लिए उतरे थे और एक-दूसरे को बचाने के फेर में चारों की पानी में डूबने से मौत हो गई। मरने वालों की पहचान दो सगे भाईयों जगदीश मेघवाल (12), अजय मेघवाल (10) और अजान (16) तथा आसिफ (10) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


पुलिस बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए और इस संबंध में अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 174 में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें