राजस्थान में वन विभाग ने गुरूवार को करौली के चैनपुरा गांव से एक बाघ को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि बाघ ने कथित तौर पर 12 सितंबर को एक 30 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी थी।
Rajasthan: Forest Department tranquilized & captured a tiger from Chainpura village in Karauli today. The tiger had allegedly killed a 30-year-old man on 12 Sept. (18.09) pic.twitter.com/KTfNro8CSd
विज्ञापन
बता दें इस बाघ ने राजस्थान के करौली में एक हफ्ते से दहशत मचा रखी थी। अब आदमखोर बाघ को काबू में कर लिया गया है। रिहाइशी इलाके में घुसे इस टी-104 नाम के आदमखोर बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने इलाके दो दिनों से डेरा डाला हुआ था।
ये बाघ बार-बार चकमा देकर भाग जा रहा था लेकिन ट्रैंक्विलाइजर गन की मदद से उसे बेहोश किया गया। इसके बाद एक बख्तरबंद गाड़ी में इसे रणथंभौर नेशनल पार्क ले जाया गया। वहां कुछ दिनों तक इसे अकेले में रखा जाएगा। बाघ के पकड़े जाने से गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।