फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर में पिता ने चार वर्षीय मासूम का गला रेता, कहा- अल्लाह को खुश करने को दी कुर्बानी

Sun, 10 Jun 2018 09:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान के जोधपुर में 26 वर्षीय पिता द्वारा अपनी चार साल की मासूम का गला रेतने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा शनिवार को गिरफ्तार पिता नवाब अली ने यह कहकर सभी को चौंका दिया कि उसने अल्लाह को खुश करने के लिए अपनी चहेती बच्ची रिजवाना की कुर्बानी दी है। मारने से पहले उसने अपनी बच्ची की इच्छानुसार बाजार घुमाया, खिलाया-पिलाया और सोने से पहले कलमा भी पढ़वाया।

विज्ञापन


जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के अनुसार बृहस्पतिवार रात को जोधपुर के पीपाड़ स्थित सिलावटों के मोहल्ले में बच्ची रिजवाना का गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया था। तहकीकात में पिता नवाब अली की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। 

विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला

सबूतों के आधार पर नवाब से कड़ी पूछताछ की गई, तो उसने अपनी बेटी का गला रेतना स्वीकार किया। नवाब ने पुलिस को बताया कि वह नमाजी है और ईस्ट में विश्वास रखता है। उसने कहा कि उसे अपनी बच्ची रिजवाना सबसे प्यारी थी, जो ननिहाल गई हुई थी। 

नवाब ने रिजवाना को बृहस्पतिवार को ननिहाल से बुलाया था और शाम को बाजार घुमाया और उसकी इच्छा के अनुसार फल व मिठाइयां खिलाईं। नवाब ने बताया कि रात को सोने से पहले उसने रिजवाना को कलमा भी पढ़वाया था और उसके बाद उसे कुर्बान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें