पुलिस ने यह भी बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। बच्ची की कमर, चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। उसकी दाहिनी आंख भी बुरी तरह जख्मी है। जिससे साफ तौर पर पता चल रहा है कि उस पर ईंट से कई बार वार किया गया था।
गांव वालों का कहना है कि लड़का हर वक्त फोन पर पॉर्न वीडियो देखता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि बच्ची की हत्या के बाद उन्होंने गांव वालों से पूछताछ की थी और वहां लगे सीसीटीवी भी खंगाले। जिसमें लड़का बच्ची को ले जाता हुआ दिख रहा है। वहीं बच्ची के पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत करते हुए अपनी पत्नी की बहन और कुछ अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।