फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, राजस्थान सरकार पर वादे से मुकरने का आरोप

Tue, 25 Jun 2019 04:51 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किसान सोहन लाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में कर्ज में डूबे किसान की आत्महत्या की खबर मिलते ही देश भर में हाहाकार मच गया है। राजस्थान पुलिस ने बताया कि रविवार को श्री गंगानगर जिले के रायसिंहनगर इलाके में कर्ज में डूबे एक किसान ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने मरने से पहले फेसबुक पर एक वीडियो और दो पन्नों के सुसाइड नोट की तस्वीर शेयर की थी। 

विज्ञापन


खबर है कि सोहन लाल ने खेती के लिए करीब ढाई लाख रुपए का कर्ज लिया था, जिसे चुका पाने में मुश्किलें आ रही थीं। सोहन लाल ने मरने से पहले अपने नोट और वीडियो में राज्य की कांग्रेस सरकार पर चुनाव के दौरान किए गए वादों से मुकरने का आरोप लगाते हुए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया है।

सोहन लाल के अनुसार विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने राज्य के किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन अब तक कर्ज माफ नहीं किए गए। वीडियो में उन्होंने अशोक गहलोत की सरकार से किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने का आग्रह किया, साथ ही बाकी किसान दोस्तों से अपील की कि जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिल जाता, तब तक अंतिम संस्कार न किया जाए।
विज्ञापन


राज्य के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोहन लाला की मौत पर खेद जताते हुए कहा कि अभी जांच की जा रही है। पायलट ने कहा कि मुझे मिली जानकारी के मुताबिक सोहन लाल के ऊपर किसी तरह का कर्ज नहीं था। राजस्थान सरकार किसानों के कल्याण और उनके भविष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


हालांकि रायसिंहनगर के थाना प्रभारी ने बताया कि सोहन लाल के पड़ोसियों ने पुलिस को सुसाइड नोट दिया था, जिसकी जांच की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें