फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Elections 2023: महुवा विधानसभा सीट से हुडला ने भरा नामांकन, मुहूर्त के चक्कर में आधा घंटा बैठे रहे

Thu, 02 Nov 2023 07:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Rajasthan Elections 2023: दौसा जिले के महुवा विधानसभा सीट के लिए विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश हुडला ने गुरुवार को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से अपने समर्थकों के  साथ महुवाउपखंड कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश हुडला। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश हुडला का काफिले की गाड़ियों मंडावर रोड साईं बाबा मंदिर से निकला जो जयपुर रोड, मिस्त्री मार्केट, ठेकड़ा होता हुआ महुवा उपखंड कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान उपखंड कार्यालय से पहले पुलिस ने बेरीकेटिंग लगाकर गाड़ियों का काफिला रोक दिया गया और उपखंड कार्यालय में प्रत्याशी अपने लोगों के साथ फॉर्म भरने पहुंचे।
विज्ञापन


मुहूर्त लेट होने के कारण करीब आधा घंटा वहां बैठे रहे उसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश हुडला ने दो बजे बाद रिटर्निंग अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इसी बीच हुडला ने शपथ भी ली। नामांकन दाखिल करने के बाद बाहर आकर प्रत्याशी ओमप्रकाश हुडला ने कहा कि क्षेत्र में अमन चैन के साथ क्षेत्र में हुए विकास के दम पर इस बार जीत कर आएंगे।

इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश हुडला के साथ उनकी मां मिश्री देवी एवं पत्नी प्रेम प्रकाश हुडला, भाई धर्मेंद्र हुडला, महुआ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजेंद्र गुर्जर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट विष्णु सिंह दिनेश पाटोली एडवोकेट मुकेश सिंह बबलू सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें