फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनाव 2018: बाड़मेर के भियाड़ में बोलीं वसुंधरा राजे- अब बीमारू राज्य नहीं है राजस्थान

Fri, 30 Nov 2018 01:35 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में विभिन्न राजनीतिक दलों ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कर रहे हैं। शुक्रवार को मुख्ममंत्री वसुंधरा राजे ने बाड़मेर के भियाड़ में चुनावी सभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन


वसुंधरा ने कहा कांग्रेस के लोग हवा में चलते हैं, भाजपा के नेता छोटे से छोटे कार्यकर्ता को साथ लेकर चलते हैं। भाजपा में निचले स्तर का कार्यकर्ता भी शीर्ष नेता बन सकता है। कांग्रेस में यह संभव नहीं। 

मतदान में सात दिन का समय बचा है। भाजपा की सरकार आपके सामने झुक के खड़ी है। यह सरकार राज करने के लिए नहीं बल्कि आपसी सेवा के लिए खड़ी है। 

वसुंधरा ने कहा जब आपने यह सरकार हमें सौंपी थी तो प्रदेश बीमारू राज्य कहलात था। आज मैं कह सकती हूं कि राजस्थान बीमारू नहीं है। प्रदेश बहुत आगे बढ़ चुका है जिसके लिए हमें बहुत मेहनत करनी पड़ी। 
विज्ञापन


बिजली विभाग पर 80 हजार करोड़ का कर्जा था। लेकिन सरकार ने गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने का काम किया। सौभाग्य योजना के तहत हमने 2017 सितंबर से लेकर दिसंबर 2018 तक गरीब घरों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों के लिए पहली बार 50 हजार रुपये तक के कर्ज माफ किए गए। 

वसुंधरा ने कहा कि हमने बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें