फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनाव: अमित शाह बोले, भाजपा सरकार में जेल जाने के डर से भागे घोटालेबाज

Fri, 30 Nov 2018 01:16 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव- नागौर में अमित शाह की रैली
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। आज नागौर में अमित शाह ने रैली कर कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने फिर दोहराया कि भाजपा सरकार अंगद का पैर है जिसे कोई हिला नहीं सकता। क्या क्या कहा शाह ने पढ़ें- 
विज्ञापन


-राहुल गांधी दिन में सपने देख रहे हैं। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। राहुल बाबा दिन में सपने में मत देखा करो, जब से मोदी जी इस देश के प्रधानमंत्री बने हैं, इस देश का चुनावी इतिहास उठाकर देख लो आपको मालूम हो जाएगा कि राजस्थान का नतीजा क्या होगा। 

-कांग्रेस को भारत माता की जय कहने में शर्म आती है। ये सोनिया माता की जयकार कर गौरवान्वित होते हैं।

-कांग्रेस में आतंरिक लोकतंत्र नहीं है। यह गांधी-नेहरू परिवार की प्राइवेट फर्म बन चुकी है। 

-राजस्थान में भाजपा सरकार अंगद का पांव है उसको कोई हिला नहीं सकता। राजस्थान में प्रचंड बहुमत के साथ फिर से भाजपा की सरकार आने वाली है।

-दामाद की कंपनियों के पास कमीशन पहुंचा। बीकानेर में डेढ़ सौ हेक्टेयर जमीन खरीदी, इसमें से 100 हेक्टेयर जमीन औने-पौने दामों पर खरीदकर करोड़ों कमाए। मैं कांग्रेस अध्यक्ष से पूछना चाहता हूं कि इसका जवाब देना चाहोगे या नहीं। 
विज्ञापन


-ये पूछते हैं कि विजय माल्या, नीरव मोदी क्यों भाग गए। इन्हें आपके समय में लोन मिला था, कांग्रेस के समय में इसलिए नहीं भागे क्योंकि उन्हें डर ही नहीं था, इनकी पार्टनरशिप चल रही थी।

-आप हमसे सवाल पूछते हैं, लेकिन मै पूछता हूं कि कैसे रिश्ते थे कि आपके समय में घोटालेबाज भागते नहीं थे। मैं नागौर की जनता से कहना चाहूता हूं कि कोई कहीं भी भाग जाएं पाई-पाई का पैसा वापस लाएंगे।

-यूपीए सरकार के मुकाबले ढाई गुना ज्यादा पैसा राजस्थान को दिया। मोदी सरकार ने सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजना बनाई। लोगों को आवास दिया, शौचालय दिए, मोबाइल दिए, लैपटॉप दिए। 
-कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए सुरक्षा को नजरअंदाज किया। सर्जिकल स्ट्राइक कर हमारे रणबांकुरों ने दुश्मनों को जवाब दिया। देश को सुरक्षित करने का काम मोदी सरकार ने किया। 

-आपको कांग्रेस और भाजपा के बीच में निर्णय करना है एक ओर मोदी जी औ वसुंधरा जी के नेतृत्व में देशभक्तों की टोली जैसी भाजपा खड़ी है और दूसरी ओर ना नेता है, ना नीति है और ना सिद्धांत है। ऐसी राहुल बाबा की टीम खड़ी है फैसला आपको करना है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें