फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्धू का पीएम पर फिर निशाना, कहा- मोदी सरकार बड़े पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली

Mon, 03 Dec 2018 12:46 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : ANI
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के प्रचार अभियान के लिए पहुंचे पंजाब के मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने झालावाड़ में सोमवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और अपने रविवार के दिए बयान को सही ठहराया है। सिद्धू ने कहा कि मोदी सरकार बड़े पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली है। 

'मोदी सरकार बड़े पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली' 

नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को झालावाड़ में कहा, "मोदी सरकार बड़े पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली है। गरीबों के लिए कुछ नहीं है। यह (सरकार) सिर्फ अंबानी और अडानी के लिए है।" 
विज्ञापन

 


सिद्धू ने रविवार को कोटा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए कहा था, "कांग्रेस ने हमें चार गांधी दिए हैं, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी। भाजपा ने हमें तीन मोदी दिए हैं। नीरव मोदी, ललित मोदी और अनिल अंबानी की गोद में बैठे नरेंद्र मोदी।" 

'चौकीदार का कुत्ता भी चोर है'

इससे पहले सिद्धू ने शनिवार को अलवर और भरतपुर में चुनावी सभाएं में मतदाताओं से कहा था कि ऐसा छक्का मारो कि वसुंधरा राजे और भाजपा राजस्थान से बाहर हो जाए। 
विज्ञापन


सिद्धू ने राफेल डील का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि चौकीदार का कुत्ता भी चोर से मिल गया है। उन्होंने कहा कि 500 करोड़ रुपये का विमान 600 करोड़ में कैसे खरीदा गया और 1100 करोड़ रुपये किसकी जेब में डाले गए, ये अंदर की बात है। 
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि मेड इन इंडिया का नारा देने वाले बुलेट ट्रेन जापान से और बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति चीन से लेकर आए हैं। यहां बेरोजगारों को पकौड़े बनाने की सलाह दे रहे हैं। चुनाव नहीं ये किसान की जंग है। सरकार 78 लाख टन में से केवल चार लाख टन अनाज उठा पाई है। भाजपा ने सिर्फ महंगाई बढ़ाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें