फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब महिला ने नेता से फिल्म 'दीवार' के अंदाज में पूछा- साइन करोगे या नहीं?

Mon, 03 Dec 2018 12:23 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
Satish poonia - फोटो : twitter
विज्ञापन
बॉलीवुड की मशहूर फिल्म दीवार में अमिताभ बच्चन और शशि कपूर के बीच फिल्माया गया साइन वाला सीन भला कौन भूल सकता है। राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचार अपने चरम पर है। इन सब के बीच आमेर में प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनिया के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने इस सीन की फिर से याद दिला दी। 
विज्ञापन


फिल्म के शशि कपूर के किरदार की तरह ही एक महिला ने सतीश पूनिया से पूछा कि आप साइन करते हैं या नहीं? महिला सामाजिक योजनाओं का लाभ मिलने को लेकर पूनिया से आश्वासन चाहती थी। पूनिया ने अमिताभ की तरह जवाब देते हुए कहा कि पहले आप मुझे वोट करने के लिए साइन कीजिए। फिर जहां कहेंगी साइन करूंगा। 

यह घटना उस वक्त की है जब पूनिया सूर्या नगर में प्रचार के लिए गए थे। सूर्या नगर में कुम्हार जाति का प्रभुत्व है। पूनिया ने कहा कि पहले आप लोग मुझे अपना वोट देकर इस आवेदन पर साइन देने के योग्य बनाइए फिर मैं साइन करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्या नगर के निवासियों का आरोप है कि भामाशाह योजना के अंतर्गत उन्हें मिले कार्ड जो अब तक चालू नहीं हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें