फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनाव 2018: हनुमान पर सीएम योगी के बयान से भाजपा विधायक ने जताई असहमति

Thu, 29 Nov 2018 08:16 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विधायक सुरेंद्र सिंह, योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भगवान हनुमान को कथित तौर पर दलित बताए जाने का मामला तूल पकड़ने के बीच भाजपा में ही इसे लेकर सहमति नहीं दिख रही है। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने असहमति जताते हुए कहा है कि किसी देवता को जाति से जोड़ना सही नहीं है।

विज्ञापन


बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राजस्थान में एक चुनावी रैली में भगवान हनुमान को ‘दलित’ करार देने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि भगवान जाति से परे होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान तो सभी जातियों के भगवान हैं। भगवान को किसी जाति से जोड़ना उनके विचार से उचित नहीं है।

योगी ने मंगलवार को अलवर जिले के मालाखेड़ा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भगवान हनुमान को दलित, वनवासी, गिरवासी और वंचित करार दिया था। योगी के इस बयान से नाराज राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें