फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Polls 2023: प्रियंका गांधी के दौरे से पहले भूपेश बोलीं- BJP ने सांसदों के रूप में अंतिम तीर्थ उतारे

Wed, 18 Oct 2023 07:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Polls 2023: मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि भाजपा ने अपने अंतिम तीर्थ चुनाव में उतार दिए हैं। जो सबसे बड़े सेनापति माने जाते थे, उन्हें चुनाव में उतरने के बाद विरोध भी झेलना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
मंत्री ममता भूपेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद पार्टी में ही प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है। वहीं, सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़वाने को लेकर अब कांग्रेस सरकार में मंत्री ममता भूपेश ने भी भाजपा पर हमला बोला है। भूपेश ने कहा कि भाजपा ने अपने अंतिम तीर्थ चुनाव में उतार दिए हैं। जो सबसे बड़े सेनापति माने जाते थे, उन्हें चुनाव में उतरने के बाद विरोध भी झेलना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि ममता भूपेश दौसा जिले की सिकराय सीट से विधायक हैं। 20 अक्तूबर को प्रियंका गांधी  ERCP को लेकर बारां से शुरू हुई जनयात्रा का समापन करने यहां आ रही हैं। इसके अलावा वे यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बुधवार को सिकराय का दौरा कर प्रियंका गांधी की सभा की तैयारियों का जायजा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें