सवाल: गहलोत कहते हैं कि भाजपा विकास पर चुनाव नहीं लड़ेगी, वह हिंदू मुस्लिम को मुद्दा बनाएगी
मनोज तिवारी: आयुष्मान योजना के तहत राजस्थान में 2 करोड़ गरीब लोगों का इलाज हमने कराया। करीब 80 लाख लोगों बेघर लोगों को घर बनाकर दिए। ये सब केंद्र की मोदी सरकार ने किया। अब कांग्रेस को देखिए, 100 यूनिट बिजली फ्री देने की बात गहलोतजी ने तब की, जब उनके जाने की बारी आ गई। वे किसान कर्जमाफी की बात क्यों नहीं करते? जब उनकी सरकार जाने वाले होती है तब रेवड़िया बांटना शुरू कर देते हैं।
सवाल: मुख्यमंत्री गहलोत कहते हैं कि किसानों का कर्ज माफ करने में केंद्र ने साथ नहीं दिया, जिन बैंकों का हम कर सकते थे हमने कर दिया?
मनोज तिवारी: किसान कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था- 10 दिन के अंदर चाहे सूर्य उगे या न उगे, हम किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। राहुलजी आपका मुंह है या घोड़े की पाथ है। कांग्रेस सरकार ने कर्ज माफी की जगह कर्ज वसूली के लिए उनके खेतों को नीलाम करना शुरू कर दिया। अगर, कोई सरकार जाती है तो अपने कर्मों से जाती और राजस्थान से अशोक गहलोत की सरकार पूरी तरीके से जा रही है।
सवाल: गहलोत ने 7 गारंटियां दी हैं उधर, पीएम कह रहे हैं मोदी की गारंटी है, इसे कैसे देखते है?
मनोज तिवारी: कांग्रेस की गारंटियां पूरी नहीं होती, वह सिर्फ फेल होती है। जबकि, नरेंद्र मोदी के हर एक वाक्य में गारंटी होती है। हम कहते हैं वो करते है और जो नहीं कहते वह भी करते हैं। यह बात राजस्थान के लोगों को भी पता है। लेकिन, सबसे जरूरी है समाज के लोगों का सुरक्षित रहना। जिस राज्य में भाजपा की सरकार है वहां, कन्हैयालाल जैसा कुछ हो जाए फिर देखिए क्या होता है। वहीं, कांग्रेस सरकार रेपिस्टों और सर तन से जुदा करने वालों का सपोर्ट करती है और कर रही है। उनको अपना वोट बैंक मान रही है।
सवाल: सीएम योगी भी कह रहे थे तालिबानियों को सबक सिखाना है, आप भी कह रहे हैं भाजपा शासित प्रदेश में कन्हैया जैसी कोई घटना हो जाए तो देखें, इसका संदेश क्या है?
मनोज तिवारी: मैं कह नहीं रहा हूं, हम करके दिखाते हैं। भाजपा शासित राज्य में अपराधी तख्ती लेकर थाने आते हैं और कहते हैं गलती हो गई। ऐसा करने वालों को सुधरने का मौका भी दिया जाता है। लेकिन, राजस्थान में क्या हो रहा है सबको पता है और दिखाई भी दे रहा है। मैं बिहार का हूं, फिर केसरिया बालम पधारो म्हारे देश जैसे यहां के गौरव गीत गाता हूं। प्रियंकाजी कहती हैं, लड़की हूं लड़ सकती हूं। यहां रेप कर बेटियों को भट्टी में झोंक दिया गया फिर भी वे वहां नहीं गईं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि प्रियंकाजी कौन सा दिल लेकर चलते हो आप जो उस परिवार से मिलने नहीं गईं। कांग्रेस हमास की समर्थक है। हमास का ग्रुप आपके मोहल्ले में आएगा और काट देगा, फिर लाश के साथ दुष्कर्म करेगा। बाद में कांग्रेस कहेगी कि यह तो हमारा वोट बैंक है। हमास का समर्थन और इजरायल के विरुद्ध कांग्रेस की नीति से लोगों को सब समझ आ गया है। इसलिए राजस्थान ही नहीं, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की जनता भी इन्हें सबक सिखाएगी।
सवाल: गांधी परिवार समेत राहुल और प्रियंका गांधी बाड्रा आपके निशाने पर क्यों रहती हैं?
मनोज तिवारी: ये लोग राजा के बेटे हैं, जो कहते हैं करते नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कर्ज माफ होगा, लेकिन किसानों की जमीनें नीलाम की गईं। प्रियंकाजी कहती हैं लड़की हूं लड़ सकती हूं, क्या राजस्थान की बेटी बेटी नहीं है, यहां की महिला महिला नहीं है। अपराध होता है, लेकिन ये लोग उनसे मिलने भी नहीं गए। ऐसा करना है तो फिर बोलते क्यों हो? इनकी सोच है कि अगर, मुस्लिम समाज में कोई घटना हो जाए तो रातों-रात 50 लाख रुपये और नौकरी दे दो। हमारा मानना है कि सुविधा, न्याय और सजा सभी को समान मिलना चाहिए, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। चाहे वह हिंदू, मुस्लिम हो या फिर कोई।