फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: सिरोही की तीनों विधानसभाओं में होम वोटिंग, पहले दिन 229 मतदाताओं ने घर से डाले वोट

Tue, 21 Nov 2023 12:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए होम वोटिंग मतदान के दूसरे चरण के पहले दिन रेवदर विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान, आज भी डाले जाएंगे वोट।
विज्ञापन
EVM - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के तहत सोमवार को सिरोही जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में होम वोटिंग मतदान के दूसरे चरण का पहला दिन रहा। इस दौरान रेवदर विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दूसरे चरण में मंगलवार को भी वोट डाले जाएंगे। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भंवरलाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा नवाचार के रूप में 80 वर्ष से अधिक आयु एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए प्रारंभ की गई होम वोटिंग की सुविधा के पहले दिन जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 299 पात्र मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट डाले। 

इसमें सिरोही-शिवगंज में 7 मतदाताओं में से 2 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि पिंडवाडा-आबू में 128 में से 122 मतदताताओं ने एवं रेवदर 105 में से 105 ने वोट डालकर लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी आहुति दी। रेवदर विधानसभा में शत प्रतिशत पात्र मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। होम वोटिंग के द्वितीय चरण के तहत 21 नवंबर को भी मतदान करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें