फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Poll 2023: भाजपा में शामिल हुए मलिंगा, पार्टी ने तय किए 197 प्रत्याशी; तीन सीटों पर क्यों अटके नाम?

Sun, 05 Nov 2023 06:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: बाड़ी से विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी आज उनके टिकट का भी एलान कर सकती है। 2018 में बसपा से चुनाव जीतकर मलिंगा ने कांग्रेस को समर्थन दिया था और वे भाजपा के हो गए हैं।  
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए गिर्राज सिंह मलिंगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को पांचवीं सूची जारी की। इस सूची के 15 उम्मीदवारों को जोड़कर भाजपा ने प्रदेश की 197 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। बाड़ी, और बाड़मेर समेत पचपदरा सीट पर उम्मीदवारों के नाम का एलान होना बाकी है। उधर, बसपा की टिकट पर चुनाव जीतकर कांग्रेस में शामिल हुए गिर्राज सिंह मलिंगा ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। 

विज्ञापन


भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मलिंगा ने कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में बहुत ज्यादा परेशान किया गया। कांग्रेस ने उनके खिलाफ एक अभियंता के साथ मारपीट करने का केस दर्ज कराया। मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कई बार कहा कि मामले की जांच नए सिरे से कराई जाए, लेकिन उन्होंने मेरी नहीं सुनी। कांग्रेस से परेशान होकर अब मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं।  

जानिए तीन सीटों पर क्यों अटके टिकट 
दरअसल, गिर्राज सिंह मलिंगा बाड़ी से विधायक हैं, अब वे भाजपा में शामिल हो गए हैं तो उन्हें पार्टी इसी सीट से टिकट दे सकती है। वहीं, दूसरी सीट    बाड़मेर से प्रियंका चौधरी बड़ी दावेदार बताई जा रहीं हैं, लेकिन उनके नाम पर अब तक एकराय नहीं बन पा रही है। ऐसे में भाजपा यहां से सांसद कैलाश चौधरी को चुनावी मैदान में उतार सकती है। वहीं, पचपदरा सीट से 5 बार के विधायक अमराराम चौधरी सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। लेकिन, 80 पार की उनकी उम्र इसमें बाधा बन सकती है। इस सीट से पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के बेटे गणपत बांठिया, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंदसिंह राजपुरोहित और हिंदुत्व छवि के महंत परशुराम गिरी महाराज के नाम पर भी चर्चा है। कई नाम होने के कारण एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। 
विज्ञापन


भाजपा की पांचवीं सूची में क्या है खास?
भाजपा ने पांचवीं सूची में 15 नामों का एलान किया गया है। इसमें दो सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं। जबकि, राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव और पत्रकार गोपाल शर्मा टिकट दिया गयाहै। जयपुर की सबसे चर्चित सीटों में से एक किशनपोल पर नए चेहरे को मौका दिया गया है।  
 

  • हनुमानगढ़ से पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप की जगह उनके बेटे अमित चौधरी को टिकट  
  • राजाखेड़ा से अशोक शर्मा की पत्नी नीरजा शर्मा को मैदान में उतारा
  • आदर्श नगर सीट से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी की जगह रवि नैय्यर को टिकट दिया गया है
  • जयपुर की सिविल लाइंस सीट से  पत्रकार गोपाल शर्मा को टिकट दिया गया है, शर्मा का मुकाबला मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से होगा
  • मावली से मौजूदा विधायक धर्मनारायण जोशी का टिकट काटकर नए चेहरे डॉ. केजी पालीवाल को उतारा गया 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें