Rajasthan Election: न खेत, न महल, महज 50 लाख का घर है वसुंधरा राजे के नाम पर; 18 किलो गहने की भी हैं मालकिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:41 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने शपथ पत्र में कुल 5.05 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2018 के चुनाव में उन्होंने कुल 4.54 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। 2013 में पूर्व मुख्यमंत्री के पास कुल 4.04 करोड़ रुपये की संपत्ति थी।
वसुंधरा राजे
- फोटो : amar ujala
राजस्थान विधानसभा चुनाव में नामांकन खत्म हो चुका है। कई बड़े चेहरे इस बार चुनाव मैदान में हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तक अपने पुराने निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में हैं। वसुंधरा राजे ने अपनी परंपरागत विधानसभा सीट झालरापाटन से पर्चा भरा है।
नामांकन के दौरान दिए चुनावी हलफनामे में वसुंधरा ने अपनी संपत्ति के बारे में बताया है। करोड़ों की मालकिन पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर कोई भी वाहन नहीं है। सिंधिया राजघराने की बेटी और धौलपुर राजघराने की बहू वसुंधरा के नाम पर कोई महल नहीं है। वसुंधरा के नाम पर खेती या गैर-खेती की भी कोई जमीन नहीं है। आइये जानते हैं वसुंधरा राजे के शपथ पत्र में क्या-क्या खास है...

पांच साल में बढ़ी या घटी संपत्ति?
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने शपथ पत्र में कुल 5.50 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2018 के चुनाव में उन्होंने कुल 4.54 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। दस साल पहले यानी 2013 में पूर्व मुख्यमंत्री के पास कुल 4.04 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। यानी बीते 10 वर्षों में उनकी संपत्ति में करीब एक करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री की सालाना कमाई
सालाना कमाई की बात करें तो 2018-19 में पूर्व मुख्यमंत्री की कुल कमाई 14.88 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में कमी आई। 2019-20 में ये घटकर 14.16 लाख रुपये हो गई। 2020-21 में वसुंधरा राजे की कमाई में इजाफा हुआ और ये 14.97 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2021-22 में पूर्व मुख्यमंत्री की कमाई में भारी बढ़ोतरी हुई और ये 24.12 लाख रुपये हो गई। 2022-23 में इसमें फिर भारी कमी हुई और ये 12.68 लाख रुपये पर आ गई।
सम्मेलन में पहुंचीं वसुंधरा राजे
- फोटो : Amar Ujala Digital
55.12 लाख रुपये के शेयर
शपथ पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बताया है कि इस समय उनके पास 2.05 लाख रुपये नकदी के रूप में हैं। वसुंधरा राजे के सात निजी बैंक खातों में 57.7 लाख रुपये जमा हैं। वहीं, वसुंधरा के बहन उषा राजे और बेटे दुष्यंत के साथ कुल तीन संयुक्त बैंक खाते हैं जिनमें उनके हिस्से के 1,04,639 रुपये जमा हैं। वसुंधरा के नाम पर 24.58 लाख रुपये की राशि पांच म्युचुअल फंड्स में जमा हैं। पूर्व सीएम के 55.12 लाख रुपये के तीन कंपनियों और निधियों में शेयर हैं।
वसुंधरा के नाम 41.96 लाख रुपये की दो बीमा हैं। इसके अलावा भाजपा नेता को 1.14 करोड़ रुपये सिंधिया प्रॉपर्टीज एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को दिए ऋण और एडवांस से मिले हैं।
18 किलो से अधिक के गहने
पूर्व मुख्यमंत्री राजे के पास 3,179 ग्राम सोने के गहने हैं जिनकी कीमत 1.92 करोड़ रुपये है। वहीं, वसुंधरा के पास 15 किलो ग्राम के चांदी के आभूषण हैं जिसकी कीमत 11.19 लाख रुपये है। इस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास करीब 5 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।
जयपुर में है घर
पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर जयपुर में एक आवासीय भवन है। 3530 वर्ग फुट में बने इस घर की मौजूदा कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है। इस प्रकार से वसुंधरा के पास 5.05 करोड़ रुपये की संपत्ति है जिसमें चल और अचल दोनों शामिल हैं।
कमाई का जरिया क्या है?
वसुंधरा राजे ने वेतन एवं भत्ते, ब्याज, लाभांश और पूंजीगत लाभ से होने वाली कमाई को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। वसुंधरा राजे ने शपथ पत्र में अपनी शैक्षिक योग्यता बीए ऑनर्स बताई है। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय के सोफिया कॉलेज से 1973 में अर्थशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान में बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की।