फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: भाजपा से टिकट नहीं मिला तो बीएसपी उम्मीदवार बने भवानी सिंह, कहा- ERCP प्राथमिकता

Thu, 12 Oct 2023 10:27 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा की लिस्ट आने के बाद बगावती तेवर दिखाने वाले नेताओं की तादाद बढ़ती जा रही है। दौसा जिले के बांदीकुई में भाजपा से टिकट नहीं मिला तो भवानी सिंह गुर्जर ने बीएसपी का दामन थाम लिया है। 
 
विज्ञापन
दौसा के बांदीकुई से बसपा उम्मीदवार भवानी सिंह अपने समर्थकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में भाजपा के टिकट फाइनल हो रहे हैं तो बगावत के सुर भी तेज हो रहे हैं। दौसा जिले के बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में कुछ दिन पहले भाजपा से टिकट मांग रहे भवानी सिंह गुर्जर की जगह पार्टी ने भागचंद टांकड़ा को टिकट दे दिया। इस पर भवानी सिंह ने बीएसपी का दामन थाम लिया। पार्टी के नाराज नेता भाजपा की परेशानी बन सकते हैं।  

विज्ञापन


दौसा जिले के बांदीकुई विधानसभा से बसपा का टिकट मिलने के बाद भवानी सिंह ने कहा कि जीता तो बांदीकुई को जिला बनाना प्राथमिकता होगी। रेहडिया बांध ईआरसीपी योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। बांदीकुई के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 

दौसा जिले के बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने जिले का दूसरा टिकट गुर्जर समाज को दिया है। भवानी सिंह माल को अपना प्रत्याशी बनाया है। बीएसपी का टिकट लेने के बाद आम जनता से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। साथ ही कहा कि रेहडिया बांध, ईआरसीपी योजना और क्षेत्र में उद्योग स्थापित करना प्राथमिकता रहेगा। 
विज्ञापन

इसके अलावा पानी के साथ ही अन्य विकास के मुद्दे भी प्राथमिकता रहेगी। भवानी सिंह माल मूल रूप से ठेकेदारी करते हैं। इन्होंने भाजपा से टिकट मांगा था। भाजपा ने भागचंद टांकड़ा पर दांव खेला, तो भवानी सिंह ने बसपा का दामन थाम लिया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें