फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Poll: सीपी जोशी बोले- कांग्रेस का घोषणा पत्र आलू से सोना बनाने वाला, घोषणाओं पर जनता को विश्वास नहीं

Tue, 21 Nov 2023 10:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: सीपी जोशी ने कहा- काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। राजस्थान की जनता इनका असली चेहरा जान चुकी है। जनता का विश्वास कांग्रेस की नहीं मोदीजी की गारंटियों पर है।
विज्ञापन
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को आलू से सोना बनाने वाला और सब्जबाग दिखाने वाला बताया। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने जिस प्रकार 2018 में झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया था, वैसा ही प्रयास इस घोषणा पत्र में साफ दिखाई देता है। 

विज्ञापन


सीपी जोशी ने कहा कि मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना का नाम बदलकर गहलोत सरकार ने चिरंजीवी योजना कर दिया। घोषणा पत्र में न तो पेपरलीक के बारे में प्रावधान है और न ही नारी सुरक्षा के बारे में कुछ कहा गया है। उन्होंने कहा- गहलोत सरकार में जिन लोगों को राजीव गांधी पाठशाला में लगाया गया था उनकी सैलरी नरेगा में काम करने वाले मजदूर भाइयों से भी कम थी। गहलोत सरकार सिर्फ सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आने का रास्ता तलाश कर रही है। 

सीपी जोशी ने कहा- काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। राजस्थान की जनता इनका असली चेहरा जान चुकी है। जनता का विश्वास कांग्रेस की नहीं मोदीजी की गारंटियों पर है। गहलोत साहब का बेटा भी इनकी सरकार के रीपीट होने की बात नहीं करता है। वह लिखकर देने के लिए तैयार है कि पापा की सरकार वापस नहीं आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें