फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: खरगे बोले- BJP दलितों के साथ मारपीट करने वालों को टिकट देती है, गहलोत ने ये कहा

Sat, 18 Nov 2023 05:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और होते हैं। भाजपा का गरीबों को लेकर जो रवैया है, उसे देखकर मुझे हैरानी होती है। ये सिर्फ गरीबों के लिए लड़ने की बात करते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भरतपुर में सभा को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर जिले वैर विधानसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी सभा को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला। बाड़ी से प्रत्याशी गिर्राज सिंह मलिंगा को लेकर खरगे ने कहा कि भाजपा गरीबी और दलितों के कल्याण की बात करती है और उनके साथ मारपीट करने वालों को टिकट भी देती है। खरगे ने कहा कि मारो-पीटो और भाजपा से जाकर टिकट ले लो, यहां यही चल रहा है। अगर, एक टिकट उसे नहीं दिया जाता तो आपका (भाजपा) का क्या चला जाता। लेकिन, ये लोग मारपीट करने वालों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। 

विज्ञापन


दअअसल, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे भाजपा द्वारा गिर्राज सिंह मलिंगा को टिकट देने पर काफी हमलावर रहे। सभा में पहुंचने से पहले उन्होंने सीएम गहलोत के साथ एईएन हर्ष वाल्मीकि से भी मुलाकात की। ये वही हर्ष हैं जिनके साथ मारपीट करने का आरोप मलिंगा पर लगा है। हर्ष की जिक्र खरगे ने सभा में भी किया। उन्होंने कहा- इतने महीने बाद भी हर्ष के घाव पूरी तरह से नहीं भरे हैं। इसलिए ऐसे आदमी को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया, मैंने और राहुल गांधी ने मिलकर ये फैसला किया था।

सभा में भाजपा जिंदाबाद के लगे नारे
खरगे की सभा में मौजूद कुछ लोग भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाने लगे तो खरगे ने कहा कि इन्हें मत सुनो। ये लोग गरीबी को के लिए कुछ नहीं करते हैं और हमें सलाह देते हैं। देश को मजबूत करने का काम पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया है। उनके समय में बड़े-बड़े कारखाने, यूनिवर्सिटी और कॉलेज बने। इनके टाइम में एक भी बड़ा कारखाना नहीं बना। ये लोग हमारे बनाए कॉलेजों में पढ़कर हमें ही गालियां दे रहे हैं।
विज्ञापन

 
मुझे देखकर हैरानी होती है
खरगे ने कहा कि हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और होते हैं। भाजपा का गरीबों को लेकर जो रवैया है, उसे देखकर मुझे हैरानी होती है। ये गरीबों के लिए लड़ने की बात करते हैं, लेकिन होता कुछ और है।  

भाजपा की कथनी और करनी में अंतर 
इससे पहले सभा को सीएम अशोक गहलोत ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा- केंद्र की भाजपा सरकार राजस्थान के साथ भेदभाव कर रही है। इनकी कथनी और करनी में अंतर है। संकल्प पत्र को लेकर भाजपा ने कोई होमवर्क नहीं किया, हमारी योजनाओं के नाम बदलकर लिख लिया। चुनाव प्रचार में पीएम मोदी और अमित शाह झूठे वादे करेंगे और लोगों को भड़काएंगे, लेकिन हमारी योजनाओं पर चर्चा नहीं करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें