फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: होम वोटिंग के पहले दिन सिरोही में 96.6 प्रतिशत वोटिंग, पिंडवाड़ा-आबू में 54 प्रतिशत मतदान

Fri, 17 Nov 2023 01:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Rajasthan Election 2023: होम वोटिंग के पहले दिन सिरोही जिले में सबसे ज्यादा 96.6 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही 147 विधानसभा क्षेत्र पिंडवाड़ा-आबू में 54 प्रतिशत एवं 148 विधानसभा क्षेत्र रेवदर में 71.42 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
होम वोटिंग के पहले दिन सिरोही में 96.6 प्रतिशत वोटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान में मतदाताओं की सहूलियत को देखते हुए कई कदम उठाए हैं। निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगों के लिए होम वोटिंग शुरू की है। इसी कड़ी में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से पात्र मतदाताओं के फार्म 12 डी भरवाये गये है।

विज्ञापन


पिंडवाड़ा आबू में 54 प्रतिशत मतदान
प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन सेक्टर मजिस्ट्रेट से करवाकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16 नवंबर को होम वोटिंग के तहत 146 विधानसभा क्षेत्र सिरोही में 96.6 प्रतिशत, 147 विधानसभा क्षेत्र पिंडवाड़ा आबू में 54 प्रतिशत एवं 148 विधानसभा क्षेत्र रेवदर में 71.42 प्रतिशत मतदान रहा। प्रथम चरण होम वोटिंग के लिए तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 19 टीमों का गठन किया जाकर वोटिंग करवाई गई। इसी प्रकार 17 नवंबर को भी होम वोटिग करवाई जा रही है। इसका द्धितीय चरण 20 व 21 नवंबर को होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें