राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 11 विधायकों और तीन मंत्रियों के टिकट काटे गए हैं। इस लिस्ट में कई नए चेहरे भी शामिल हैं। कांग्रेस से आए नेताओं को भी टिकट से नवाजा गया है। इस संबंध में आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की चुनाव आयोग समिति की बैठक हुई थी जिसके बाद 31 नामों पर मुहर लगी।
इन मंत्रियों के टिकट कटे
बाबूलाल वर्मा
राजकुमार रिनवां
धनसिंह रावत
इन विधायकों के टिकट कटे
जिन विधायकों के टिकट कटे हैं उनमें ज्ञानदेव आहूजा, लक्ष्मीनारायण बैरवा, कृष्णाराम नाई, राजकुमारी जाटव, जीतमल कंठ और रानी सिलौतिया के नाम शामिल हैं। बता दें कि आहूजा अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित रहे हैं और इसी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है।
उम्मीदवारों की पूरी सूची यहां देखें
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने 131 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस सूची में 12 महिलाएं, 32 युवा, 17 अनुसूचित जाति, 19 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। इसमें 85 वर्तमान विधायकों और 25 नए चेहरों को टिकट दिया गया था।
वसुंधरा राजे के नेतृत्व में पार्टी ने 2013 में प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें जीतकर कांग्रेस को सूबे में अब तक की सबसे करारी शिकस्त दी थी।