फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनाव: लिस्ट आने से पहले ही कांग्रेस नेताओं ने दाखिल किए नामांकन

Wed, 14 Nov 2018 07:22 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
congress - फोटो : PTI
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव की गहमागहमी में दिलचस्प मामले सामने आ रहे हैं। ये मामला कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस की तरफ से अभी पहली सूची भी जारी नहीं हुई है लेकिन विधानसभा में प्रतिपक्ष उपनेता और कांग्रेस के विधायक रमेश मीणा ने नामांकन दाखिल करने का एलान कर दिया है। इसके अलावा दो बड़े नेताओं ने नामांकन दाखिल भी कर दिया है।
विज्ञापन


रमेश मीणा ने बुधवार को कहा कि वह पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे। यह अलग बात है कि पार्टी ने औपचारिक रूप से अपने प्रत्याशियों की पहली सूची भी अभी जारी नहीं की है। मीणा सपोतरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि वह 16 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

मीणा ने कहा कि मुझे इस सीट पर अपनी जीत का पूरा भरोसा है इसलिए मैं सपोतरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा 16 नवंबर को दाखिल करूंगा। 
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने मंगलवार को ही अपने नामांकन दाखिल कर दिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष हरीश चौधरी ने बायतू विधानसभा से और पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने गुड़ामालाणी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।

राज्य की 200 सीटों के लिए नामांकन पत्र 19 नवंबर तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 20 नवम्बर को की जाएगी जबकि नाम वापसी की आखिरी तारीख 22 नवम्बर है। मतदान सात दिसंबर को और मतगणना 11 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें