फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: हनी ट्रैप में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले अब सीधे पहुंचे हवालात, साइबर टीम ने की कार्रवाई

Mon, 29 Jan 2024 11:20 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: साइबर ठगी और हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दौसा डी.एस.टी. व साइबर टीम ने पुलिस थाना मंडावर के साथ मिलकर पांच बाल अपचारियों समेत 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक वंदना राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर ठगी और हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 27 और 28 जनवरी को थाना क्षेत्र में हनी ट्रैप में सेक्स वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए ग्राम बनावड़, हाड़ोली, कोट, नागल मेव, टहलडी आदि स्थानों पर दबिश दी गई थी। दबिश के दौरान पांच बाल अपचारियों समेत 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से एक लेपटॉप, 14 विभिन्न कंपनियों के कीमती मोबाइल और हिसाब-किताब की डायरियाँ जब्त की गईं।

विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों के अलग-अलग मोबाइलों में लोगों से सोशल मीडिया के जरिए की गई सेक्स चैट, ब्लैकमेल करने के लिए बनाए गए वीडियो, फोटो तथा चैट के स्क्रीन शॉट व कई बैंकों के अकाउंट डिटेल्स पाए गए। पुलिस ने सारी सामग्री जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

महुवा वृत्ताधिकारी प्रेम बहादुर निर्भय की देखरेख में थानाधिकारी सचिन शर्मा व डी.एस.टी. प्रभारी  कैलाशचंद यादव द्वारा टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में अमित मीना, योगेश मीना, राहुल खान मेव, शौकत मेव, अफसर मेव शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें