फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: शिकायत दर्ज कराने पहुंची युवती के साथ थाने में की अभद्रता, दोषी पुलिसकर्मी निलंबित

Mon, 29 Jan 2024 10:17 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: प्रदेश में महिलाएं अब थाने में भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। हाल ही में छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाने पहुंची युवती के साथ पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की और जब एक होमगार्ड ने इसका विरोध किया तो उसके साथ धक्का-मुक्की कर उसके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
होमगार्ड का जवान, धक्का-मुक्की में कपड़े फटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला जिले के नोखा थाने का है, जहां छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ नोखा थाने में शिकायत करने पहुंची युवती को थाने में पुलिस कर्मियों की भद्दे सवाल झेलने पड़े। पहले तो थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने भद्दी फब्तियां कसीं फिर युवती के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इतना ही नहीं युवती के साथ थाने में हो रही इस घटना का जब जब एक होमगार्ड ने विरोध किया तो इन पुलिसकर्मियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की। 

विज्ञापन


थाने में मौजूद हवलदार व सिपाही ने न सिर्फ उसके साथ बदतमीजी की, बल्कि उसकी लज्जा-भंग करने की भी कोशिश की। इसी दौरान थाने में हाजिरी लगाने पहुंचे होमगार्ड के जवान ने जब इसका विरोध किया तो पुलिस कर्मचारियों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की। बताया जा रहा है कि हवलदार व सिपाही उस वक्त नशे में थे। हालांकि बीच-बचाव करने वाला होमगार्ड भी मेडिकल परीक्षण में नशे में मिला। इस संबंध में नोखा थाने में पुलिस कर्मचारियों और छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है।

थाने में छेड़छाड़ की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने एक्शन लेते हुए नोखा थाने के हवलदार व एक सिपाही को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया, जबकि एसएचओ को लाइन हाजिर किया है। घटना शनिवार की है, जब युवती राठी स्कूल मैदान में चल रहे मेले में गई थी। मेले में झूले से उतरते समय बजरंगलाल जाट नाम के युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अगवा करने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर वह वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


पीड़ित युवती देर रात नोखा थाने में बजरंग के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंची तो थाने में मौजूद हवलदार सागर चौधरी और सिपाही विक्रम सिंह ने शिकायत दर्ज करने की बजाय युवती के साथ ही अभद्रता शुरू कर दी। इसी दौरान होमगार्ड चुन्नीलाल थाने में ड्यूटी की हाजिरी लगाने पहुंचा। उसने जब पुलिस कर्मचारियों की हरकत का विरोध किया, तो दोनों पुलिसवालों ने होमगार्ड के साथ भी धक्का-मुक्की की। घटना के बाद होमगार्ड के जवान व अधिकारी थाने के सामने इकट्ठा हो गए और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें