फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पिछले हफ्ते थी सगाई

Fri, 02 Feb 2024 04:19 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dhoulpur: जिले के सरमथुरा उपखंड के बरौली गांव में आज संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत का मामला सामने आया है। युवती का शव मकान में बने पिछले हिस्से में पड़ा हुआ मिला। गले पर चोट के निशान होने से परिजन युवती की हत्या की आशंका जता रहे हैं। 
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरमथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती का नाम पूजा पुत्री संजय गर्ग बताया गया है। करीब आठ दिन पूर्व ही धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे में युवती की सगाई हुई थी। सरमथुरा थाना प्रभारी कृपालसिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है। युवती की गर्दन पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे लगता है कि युवती की हत्या की गई है। 

विज्ञापन


सरमथुरा थाना पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा दिया है। डीएसपी रविराज सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर युवती के परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें