राजस्थान में एक बार फिर कोरोना पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना के 300 केस आए हैं। वहीं तीन संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं जयपुर में सबसे अधिक 106 केस दर्ज किए गए हैं।
चिकित्सा विभाग के अनुसार अलवर में 27, टोंक में 3, अजमेर 2, बीकानेर 24, दौसा 19, जोधपुर, उदयपुर में 16-16, जैसलमेर 15, भीलवाड़ा 12, नागौर 11, चूरू 9, कोटा 7, जालौर 6, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, बाड़मेर में 5-5, झालावाड़, सीकर में 4-4, सिरोही, डूंगरपुर, भरतपुर, बांसवाड़ा में एक-एक केस मिला है।
श्रीगंगानगर में दो और कोटा में एक कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ा है। वहीं पिछले 24 घंटे में 217 मरीज रिकवर हुए हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 2088 हो गई। सबसे ज्यादा 648 एक्टिव केस जयपुर में है।